top of page
Search

रिलायंस और BP ने एशिया के डीपेस्ट प्रोजेक्ट में पहली बार गैस मिलने का ऐलान किया

RIL और BP तीन डीपवॉटर गैस प्रोजेक्ट्स डेवलप कर रही है, ये KG D6-R Cluster, Satellites और MJ ब्लॉक में डेवलप किया जा रहा है


रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और BP ने 18 दिसंबर को एशिया के डीपेस्ट प्रोजेक्ट से पहली बार गैस मिलने का ऐलान किया है। उम्मीद है कि 2023 तक यह देश की कुल डिमांड का 15 फीसदी जरूरत पूरा कर सकती है। इसी के साथ RIL और ब्रिटेन की मल्टीनेशनल ऑयल एंड गैस कंपनी BP ने KG-D6 बेसिन के अल्ट्रा डीप वॉटर गैस फील्ड, R-Cluster से गैस प्रोडक्शन की शुरुआत कर दी है।



R-Cluster पहली तीन परियोजनाओं में से एक है। RIL और BP तीन डीपवॉटर गैस प्रोजेक्ट्स डेवलप कर रही है। ये KG D6-R Cluster, Satellites और MJ ब्लॉक में डेवलप किया जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स KG D6 ब्लॉक के हब इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करेंगी। KG D6 में मुकेश अंबानी के RIL के पास 66.67 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि BP के पास 33.33 फीसदी हिस्सेदारी है।


R-Cluster काकीनाडा तट पर मौजूदा KG D6 कंट्रोल एंड राइजर प्लेटफॉर्म (CRP) से 60 किलोमीटर दूर है।

 
 
 

Kommentare


© 2021 by SD Solutions

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

Proudly created with wix.com

bottom of page